Hanuman Chalisa
✕

जब अमिताभ बच्चन को फैन ने समझ लिया सलमान खान, जानिए फिर क्या हुआ?

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (15:36 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘बदला’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं और शाहरुख खान पोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। इन दिनों वो इसके प्रमोशनल इवेंट में बिजी हैं।


हाल ही में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने करियर के दिलचस्प किस्से सुनाते हुए नजर आए। अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे उन्हें एक फिल्म शूट के दौरान एक फैन ने सलमान खान समझ लिया था। 
 
अमिताभ ने शाहरुख को बताया कि एक बार एक फैन ने उन्हें सलमान खान समझ लिया था। उसने अपनी कार से उन्हें आवाज दी, ‘हे सलमान, हाउ आर यू डूइंग?’ शाहरुख ने पूछा कि फिर उन्होंने क्या कहा तो अमिताभ ने बताया कि उन्होंने बस फैन की तरफ हाथ हिला दिया। कुछ दिन पहले अमिताभ ने इस बारे में ट्वीट भी किया था।
 
ये पहली बार नहीं है जब किसी फैन ने किसी बॉलीवुड सुपरस्टार को गलत नाम से पुकारा हो। एक शो में शाहरुख खान ने भी एक ऐसी ही घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि 'मेरे साथ भी एयरपोर्ट पर ऐसी ही घटना हुई थी जब एक महिला मेरे पीछे भागती हुई आईं थी और मुझसे कहने लगी कि वे मेरी बहुत बड़ी फैन हैं लेकिन थोड़ी देर बाद ही जब उन्होंने मुझे अक्षय कुमार कह कर संबोधित किया तो मुझे समझ आ गया कि वे किसकी बड़ी फैन हैं। 
 
हालांकि शाहरुख ने भी उनके उत्साह को देखते हुए उस महिला को सच नहीं बताया था और उन्हें अक्षय कुमार बन कर ही ऑटोग्राफ दे दिया था। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बदला’ 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख