shradh paksha
✕

सलमान खान ने क्यों छोड़ी थी केसरी? जानिए डायरेक्टर ने क्या कहा

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (14:45 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने काफी सराहा है। फिल्म 1897 के सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है जिसमें 21 सिखों ने 10 हजार सिपाहियों वाली अफगान सेना से लोहा लिया था। इन दिनों फिल्म का जोरदार तरीके से प्रमोशन चल रहा है।


खबरों के अनुसार पहले इस फिल्म से एक और एक्टर का नाम जुड़ा हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। दरअसल, इस फिल्म को सलमान खान को-प्रोड्यूस कर रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह से सलमान खान के फिल्म से बाहर होने की वजह पूछी।
 
इसपर अनुराग ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अनुराग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या बात हुई थी। उन्हें बस एक दिन बताया गया कि सलमान खान इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं।

इससे पहले भी इस बारे में अक्षय कुमार से भी पूछा गया था कि सलमान फिल्म से बाहर क्यों हो गए। इसपर अक्षय ने बस इतना कहा था कि नहीं हो पाया। सलमान खान इस फिल्म से बाहर क्यों हो गए हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
 
फिल्म केसरी 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा फीमेल लीड में नजर आएंगी। फिल्म की लंबे समय से काफी चर्चा है।

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख