Daily Horoscope
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, KBC, Arijit Singh, Smriti Mandhana

अमिताभ बच्चन ने क्यों लगाया अरिजीत सिंह को फोन?

अमिताभ बच्चन
अरिजीत सिंह तो हैरान ही रह गए होंगे जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन लगा कर एक गाना गुनगुनाने की फरमाइश कर डाली। अरिजीत ने फौरन गाना गुनगुना दिया। अमिताभ ने यह सब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए किया। 
 
अमिताभ के शो केबीसी में स्मृति आई थीं। बात-बात में अमिताभ ने स्मृति से उनका पसंदीदा गीत पूछा। स्मृति ने बताया कि वह 'चन्ना मेरेया' हमेशा गुनगुनाती रहती हैं। यह गीत उन्हें पसंद है। बल्लेबाजी के लिए जाने के पहले भी वे ड्रेसिंग रूम में यह गीत सुनती रहती हैं। 
 
यह बात सुन कर अमिताभ ने वक्त नहीं गंवाया और स्टुडियो से ही अरिजीत को फोन घुमा दिया। अरिजीत ने स्मृति की इच्छा पूरी की। कुछ पलों के लिए वे भावुक भी हो गईं। अरिजीत के लिए भी यह कभी न भूलने वाला क्षण था। 
 
पिछले सप्ताह ही कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू हुआ है। कुछ बदलाव हुए हैं। इसमें सारे सवालों के जवाब यदि प्रतियोगी दे तो वह सात करोड़ रुपये का इनाम जीत सकता है। शो को हमेशा की तरह पसंद किया जा रहा है। 
 
ये भी पढ़ें
रितिक के बारे में पूछने पर कंगना ने दिया यह जवाब