Hanuman Chalisa
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Kabir Khan, Tubelight, Salman Khan

अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म बनाएंगे कबीर खान

अमिताभ बच्चन
काबुल एक्सप्रेस, न्यूयॉर्क, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक कबीर खान ने अब तक दूसरे निर्माताओं के लिए फिल्में बनाई हैं। वे अब खुद निर्माता बन गए हैं। कबीर खान प्रोडक्शन्स नामक बैनर उन्होंने बनाया है जिसके तले वे पहली फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
 
इस फिल्म के लिए कबीर ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को साइन किया है। कबीर के पास एक स्क्रिप्ट लंबे समय से तैयार है। वे इसे सिर्फ अमिताभ बच्चन को लेकर ही बनाना चाहते थे और आखिरकार उनका सपना पूरा होने जा रहा है। 
 
फिल्म का विषय या कहानी क्या होगी, फिलहाल इस पर परदा है। बताया जा रहा है कि यह ऐसी भूमिका है जिसके साथ अमिताभ बच्चन ही न्याय कर सकते हैं। इसीलिए कबीर ने बिग बी को साइन किया है। 
 
कबीर इस समय अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' में व्यस्त हैं। यह फिल्म 23 जून को प्रदर्शित होगी। हाल ही में कबीर ने यह फिल्म सलमान के पिता सलीम खान को दिखाई और उन्होंने फिल्म देखने के बाद कबीर को गले लगा लिया। 
ये भी पढ़ें
श्रद्धा कपूर निभाएंगी साइना का किरदार