कैटरीना-दीपिका नहीं, अब हीरो के साथ काम करना चाहते हैं अमिताभ बच्चन
एक समय था जब हमारे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को एक नौकरी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन आज की तारीख में उनको रिजेक्ट क्या, इग्नॉर करना भी किसी के बस की बात नहीं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो अमिताभ बच्चन को नौकरी के लिए अप्लाई करना पड़ा।
हां जी, उन्होंने ट्विटर पर नौकरी के लिए अपना एक रीज़्युम पोस्ट किया है। यकीन नहीं हो रहा? देखिए -
T 2617 - Job Application :
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 17 फ़रवरी 2018
Name : Amitabh Bachchan
DOB : 11.10.1942, Allahabad
Age : 76 yrs
Credentials : worked in films for 49 years , IN APPROX 200 FILMS
Speaks ; Hindi, English, Punjabi, Bengali
HEIGHT : 6'2'' .. Available .. YOU SHALL NEVER HAVE HEIGHT PROBLEM !!! pic.twitter.com/7SBGedQNz9
अपने मज़ाकियां बयानों के लिए फेमस अमिताभ बच्चन ने यह रीज़्युम मजाक में पोस्ट किया है। एक न्यूज़पेपर में आर्टिकल आया था कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आमिर खान के लिए कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां काफी लंबी हैं। इस आर्टिकल पर अमिताभ बच्चन ने अपनी हाइट पर ज़ोर देते हुए बताया कि वे इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं।
जॉब एप्लिकेशन में उनका नाम, जन्मदिन, उम्र, लंबाई और वर्क एक्स्पिरियंस सभी कुछ दिया है। उनके इस पोस्ट को देख सभी हंस रहे हैं। अमिताभ ने एक तरह से आमिर और शाहिद को ट्रोल किया है, लेकिन उनका यह तरीका उनके फैंस को बहुत पसंद आया है। यह पोस्ट काफी ट्रेंड में है।
फिलहाल अमिताभ, आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वे 102 नॉट आउट और ब्रह्मास्त्र में भी नज़र आने वाले हैं।

