dharma sangrah
✕

सोनू सूद के बाद अमिताभ बच्चन फ्लाइट से प्रवासी मजदूरों को भेजेंगे घर

Updated: बुधवार, 10 जून 2020 (14:38 IST)
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। संकट की इस घड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए भी सेलेब्स आगे आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का नाम भी ऐसे सितारों में शशमिल है तो प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा उठा रहे हैं।

 
अमिताभ बच्चन यूपी के प्रवासी मजदरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। अब अमिताभ और उनकी टीम 180 लोगों को फ्लाइट की मदद से उनके घर भेजने वाले हैं। ये फ्लाइट 10 जून को रवाना होगी। इन सभी लोगों के यात्रा का पूरा खर्च अमिताभ बच्चन उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिग बी ने प्रवासियों के लिए 6 चार्टर्ड फ्लाइट्स अरेंज कराई हैं।

ALSO READ: लॉकडाउन में छूट मिलते ही ड्रम लेकर दारू लेने निकले शक्ति कपूर, वायरल हो रहा फनी वीडियो
 
अमिताभ बच्चन के निर्देशानुसर, उनकी कंपनी एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने इन चार्टर्ड फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। ताकि यूपी के रहने वाले प्रवासी मजदूरों को अलग अलग जगहों से एयरलिफ्ट किया जा सके।
 
अमिताभ बच्चन की तरफ से हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहेब ट्रस्ट ने रोजाना पके हुए खाने के पैकेट बांटने भी शुरू किए हैं। बिग बी ने 10 हजार से अधिक पैकेट बंटवा दिए हैं। इसके साथ ही 20 हजार पीपीई किट्स, मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे हैं। अमिताभ बच्चन की टीम प्रवासी मजदूरों के लिए हर तरह की मदद कर रही है।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख