1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan covid 19 positive during kbc 14

कोरोनावायरस की चपेट में आए अमिताभ बच्चन, ट्‍वीट कर दी जानकारी

amitabh bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि ‍बिग बी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
अमिताभ ने ट्वीट किया, 'मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई है। वो सभी लोग जो मेरे आस-पास रहे हैं या मेरे संपर्क में आए हैं, प्लीज अपनी जांच और कोरोना टेस्ट करवा लें।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
 
अमिताभ बच्चन दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए हैं। केबीसी 14 के सेट पर अमिताभ कोरोना को लेकर काफी सतर्क थे लेकिन इस वायरस ने एक बार फिर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 
 
अगला लेख
एक साल से भी कम समय में 100 प्रतिशत बढ़ी भूमि पेडनेकर की ब्रांड इक्विटी, बोलीं- सब अपने दम पर हासिल किया