1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer pushpa 2 the rule not releasing 3d version and midnight shows also cancelled

पुष्पा 2 : द रूल की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन के फैंस को लगा झटका, रात के शोज हुए कैंसिल

Pushpa 2 the rule
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री स इंतजार कर रहे हैं। फैंस एक बर फिर पुष्पाराज और श्रीवल्ली की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग भी तेीज से हो रही है। 
 
लेकिन इसी बीच अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, 'पुष्पा 2 : द रूल' को दर्शक 3D वर्जन में नहीं देख सकेंगे। खबरों के अनुसार मेकर्स ने तय किया है कि फिल्म का 3डी वर्जन इस हफ्ते रिलीज नहीं किया जाएगा। 
 
इतना ही नहीं 'पुष्पा 2 : द रूल' के हिंदी वर्जन के शोज 4 दिसंबर की रात नहीं चलेंगे। ऐसे में अल्लू अर्जुन के फैंस जो फिल्म का मिड नाइट शो एंजॉय करने की प्लानिंग कर रहे थे, उन्हें झटका लगा है। 
 
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि संगीत टी-सीरीज़ पर उपलब्ध है। फिल्म मे अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
वनवास में नाना पाटेकर ने गाया गाना, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुआ खुलासा