मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alka yagnik gifts durga maa murti to arunita on indian idol 12
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (14:06 IST)

इंडियन आइडल 12 : अल्का याग्निक ने अरुणिता को भेट की दुर्गा मां की मूर्ति

इंडियन आइडल 12 : अल्का याग्निक ने अरुणिता को भेट की दुर्गा मां की मूर्ति - alka yagnik gifts durga maa murti to arunita on indian idol 12
90 का दशक ही ऐसा था, जहां सबकुछ रंगीन, अनोखा और अपने आप में मनोरंजक था। उस दौर में संगीत भी नई ऊंचाइयों को छू रहा था। उस समय म्यूज़िक इंडस्ट्री में 3 नाम बड़ी प्रमुखता से लिए जाते थे, और वो नाम हैं अल्का याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण।

 
90 के दशक का वही जादू जगाने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12, इस वीकेंड नाइंटीज़ की थीम लेकर आ रहा है। इस मौके पर मंच पर अल्का याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण का स्वागत किया जाएगा।
 
इस दौरान अरुणिता ने बड़ी खूबसूरती से 'अगर तुम साथ हो' गाया। उनकी मधुर आवाज सुनकर सभी के होश उड़ गए, खासतौर पर स्पेशल गेस्ट्स अल्का याग्निक और कुमार सानू तो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक न सके। अल्का याग्निक तो अरुणिता की परफॉर्मेंस से इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने उसे दुर्गा मां की प्रतिमा भेंट कर दी।
 
अल्का याग्निक ने बताया कि यह मूर्ति उनकी तरफ से आशीर्वाद है। इतना ही नहीं, अल्का याग्निक ने अरुणिता से यह भी कहा कि यदि लोग उन्हें बहनजी कहकर बुलाएं, तो इसका असर कभी खुद पर ना पड़ने दें, क्योंकि उनके पास जो गिफ्ट है, वो किसी और के पास नहीं है। 
 
अल्का ने बताया कि लोग उन्हें भी बहन जी कहकर बुलाते थे, लेकिन वो इससे कभी प्रभावित नहीं हुईं। अल्का के साथ-साथ सभी जज भी अरुणिता की परफॉर्मेंस पर मंत्रमुग्ध हो गए।
ये भी पढ़ें
जयललिता के बाद पर्दे पर इंदिरा गांधी बनेंगी कंगना रनौट, किरदार को लेकर कही यह बात