1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt ranbir kapoor received ram mandir inauguration invitation

alia bhatt ranbir kapoor received ram mandir inauguration invitation

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है

Ranbir Kapoor
  • कई सेलेब्स को मिला है निमंत्रण
  • 22 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम 
  • रणबीर-आलिया ने स्वीकार किया निमंत्रण 
ram mandir inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स को भी इस समारोह का निमंत्रण मिला है। 
 
बॉलीवुड के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। कपल को आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य मौजूद थे। आमंत्रण स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की तस्वीर वायरल हो रही है।
 
वायरल हो रही तस्वीर में रणबीर और आलिया के साथ आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन नजर आ रहे हैं। दोनों ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
रणबीर और आलिया के अलावा कंगना रनौट, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन, प्रभास, आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, यश, राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली जैसी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होगी। 
 
इस भव्य समारोह में करीब एक लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी कोनों से लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टर नहीं रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे ओम पुरी, बचपन में लगा था चोरी का इल्जाम