1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt birthday when actress reveals her first meeting with ranbir kapoor

11 साल की उम्र में रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थीं आलिया भट्ट

Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आ‍लिया भट्ट 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारंटीन है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं, दोनों की जोड़ी साथ में बेहद कमाल की लगती है।

 
आलिया और रणबीर ने अब अपने रिश्ते को सबके सामने खुलकर कबूल कर लिया है। दोनों की शादी की चर्चा अक्सर होती रहती है। ऐसे में आलिया के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि आखिर कैसे इनकी प्रेम कहानी शुरु हुई।
 
आलिया ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में कहा था कि उन्हें रणबीर पर तब से क्रश है जब से वो 11 साल की थीं। बता दें कि आलिया ने रणबीर को फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर देखा था जहां वो संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर रहे थे।
 
आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। हाल ही में आलिया और रणबीर अपने पूरे परिवार के साथ नए साल का स्वागत भी साथ में किया था। 
 
अगला लेख
सिंगर बियोन्से ने रचा इतिहास, बनीं सबसे अधिक ग्रैमी अवॉर्ड जितने वाली महिला