1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar wishes birthday wife twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर पति अक्षय कुमार ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोले- आपका साथ मेरे साथ...

akshay kumar
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ट्विंकल अब एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं और इंटीरियर डिजाइनर, लेखक और प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। ट्विंकल अपने पति अक्षय कुमार और बेटी ‍के साथ मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

 
ट्विंकल के बर्थडे पर पति अक्षय कुमार ने साथ अंदाज में उन्हें विश किया है। अक्षय ने ट्विंकल के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों मालदीव की खूबसूरत लोकेशन पर नेचर का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। 
इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा, 'आपका साथ मेरे साथ है.. इसलिए जिंदगी की मुश्किलों से लड़ना मेरे लिए आसान हो जाता है। जन्मदिन मुबारक हो टीना।' 
 
बता दें कि ट्विंकल खान के साथ-साथ आज उनके पिता दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना का भी जन्मदिन है। अक्षय और ट्विंकल की शादी 17 जनवरी 2001 को हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक मैगजीन के लिए फोटो सेशन के दौरान हुई थी। 
अगला लेख
उर्फी जावेद ने सेक्सी अंदाज में बताया प्लान, बिस्तर में मनाऊंगी नया साल