1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar trolled for stepping on the Indian map

अक्षय कुमार का पैर भारत के नक्शे पर, ट्रोलर्स ने कहा शर्म करो | Akshay Kumar trolled for stepping on the Indian map

Akshay Kumar Controversy
अक्षय कुमार की फिल्में नहीं चल रही हैं और अब उनको लेकर एक विवाद भी हो गया है। जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। 
 
अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे ग्लोब पर चलते नजर आ रहे हैं। जब गौर से ग्लोब को देखा गया तो दिखता है कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर पैर रख दिया है। बस, आग लगने में देर नहीं लगी। अक्की को ट्रोल किया जा रहा है और यूजर्स ने इसे देश का अपमान बता कर अक्षय कुमार की क्लास ले ली है। 


 
यह एक एअरलाइन को प्रमोट करने का वीडियो है। अक्षय इसमें नॉर्थ अमेरिका टूर की बात करते दिख रहे हैं। साथ में मौनी रॉय, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सोनम बाजवा भी हैं। सभी ग्लोब पर चल रहे हैं। अक्की का पैर भारत के नक्शे पर पड़ा है। 






 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख यूजर्स भड़क गए हैं। अक्की को कनाडियन कुमार कहते हुए लोगों ने उन्हें देशद्रोही तक बता दिया है। भावनाएं आहत हुई है ऐसा भी लिखा है। अक्की को माफी मांगने का भी कहा गया है। 
फिलहाल अक्षय फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो मलयालम में बनी 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है। राज मेहता द्वारा निर्देशित यह मूवी 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 
अगला लेख
पूजा हेगड़े ने सलमान स्टारर किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी की