गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar remembering his mother on his birthday
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (15:48 IST)

जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- मेरे लिए हैप्पी बर्थडे...

जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- मेरे लिए हैप्पी बर्थडे... - akshay kumar remembering his mother on his birthday
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का 9 सितंबर को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ है। वह लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। अक्षय अपनी मां के बेहद करीब थे।

 
अक्षय ने अपने जन्मदिन के मौके पर मां संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। अक्षय के पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपनी मां को कितना मिस कर रहे हैं। तस्वीर में अक्षय की मां उन्हें गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'इसे इस तरह से कभी पसंद नहीं किया होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही होंगी। आप सभी को संवेदना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जिंदगी चलती रहती है।'
 
बता दें कि मां के निधन से अक्षय कुमार टूट से गए हैं। अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके इसे असहनीय बताया था। अक्षय कुमार विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे लेकिन उन्हें जैसे ही अपने मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली वह फौरन भारत लौट आए थे।
 
ये भी पढ़ें
गौरी खान की मां का डांस देख इम्प्रेस हुए शाहरुख खान, बोले- सास से डांसिंग क्लास लेना है