suvichar

अक्षय कुमार का फायर स्टंट देखकर ट्विंकल खन्ना हुईं नाराज, बोलीं- तुम्हारी जान ले लूंगी

Updated: बुधवार, 6 मार्च 2019 (12:20 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वो अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द एंड' में नजर आएंगे। ये स्टंट बेस्ड शो है।
 
हाल ही में अक्षय कुमार ने इस शो की लॉन्चिंग के दौरान खतरनाक स्टंट किया। अक्षय स्टेज पर खुद को आग लगाकर चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन अक्षय के इस खतरनाक स्टंट की वीडियो देखकर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नाराज हो गई और उन्होंने अक्षय की जमकर क्लास लगा डाली। 
 
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को ट्वीट कर कहा- बकवास! घर आओ, अगर तुम इस स्टंट के बाद बच गए तो मैं तुम्हारी जान ले लूंगी, भगवान मेरी हेल्प करो। अक्षय ने इसका फनी रिप्लाई करते हुए लिखा, इस बात से मुझे अब सच में डर लग रहा है।
 
रैंप वॉक करते समय अक्षय ने पूरे शरीर पर आग रखी थी। अक्षय आग की लपटों में घिरे होने के बावजूद काफी कूल नजर आ रहे थे। अक्षय, रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आने वाले हैं। यहां वो कंटस्टेंट को 'केसरी चैलेंज' देंगे।

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख