सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar parineeti chopra kesari shooting wrapped release on march 21 2019
Written By

अक्षय कुमार और परिणीति की फिल्म केसरी की शूटिंग खत्म, इस दिन होगी रिलीज

Akshay Kumar
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी’ 21 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण केप ऑफ गुड होप फिल्म्स और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। अनुराग सिंह ने इसका निर्देशन किया है।
 
अक्षय और परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने की तारीख की घोषणा की। टीम ने हाल में जयपुर में इसकी अंतिम शूटिंग पूरी की। अक्षय ने ट्वीट किया, और... अब केसरी की शूटिंग खत्म। यह ऐसी फिल्म है जिसे करने से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। 21 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में आपसे मुलाकात होगी।
 
परिणीति ने लिखा, जब भी मैंने कोई युद्ध आधारित फिल्म देखी, वह उन साहसी लोगों की प्रेम कहानी थी, जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया। ऐसे ऐतिहासिक अनुभव का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! आपकी इस सोच का मुझे हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया अक्षय सर, करण जौहर और अनुराग सर।
 
उन्होंने लिखा, आप सभी ने सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक बनाई है, जो लोगों ने कभी नहीं देखी होगी। दर्शको 21 मार्च 2019 को इसे देखना न भूलिएगा। दोनों अभिनेताओं ने फिल्म से अपने लुक की तस्वीर भी साझा की।  
ये भी पढ़ें
श्रीदेवी की इच्छा पूरी करने के लिए यह करेंगे बोनी कपूर