1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film sooryavanshi enters 100 crore club

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', रोहित शेट्टी ने जाहिर की खुशी

Sooryavanshi
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' कोरोनावायरस प्रकोप के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बिग बजट फिल्म है। यह फिल्म दिवाली के अगले दिन यानि 5 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 
सूर्यवंशी ने पहले दिन 26.29 करोड़ रुपए की शुरुआत लेकर सभी को चौंका दिया था। फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। दूसरे दिन कलेक्शन में मामूली गिरावट रही और फिल्म 23.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और कलेक्शन 26.94 करोड़ रुपए तक जा पहुंचे।
 
फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली बल्कि पहले वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। सूर्यवंशी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 77.08 करोड़ हो गया था। सूर्यवंशी वीकेंड पर अक्षय कुमार की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी है। 
 
सोमवार को फिल्म ने 14.51 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का ओवरसीज ओवरसीज कलेक्शन 28.01 करोड़ हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म के नाम एक और कामयाबी जुड़ गई है। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 
 
फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है। रोहित शेट्टी ने बताया कि भारत में सूर्यवंशी का कलेक्शन 5 दिन में 102.81 करोड़ हो गया है। इसके लिए उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया है।
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आए हैं।
 
अगला लेख
‍फिल्म आरआरआर का गाना 'नाचो नाचो' हुआ रिलीज, राम चरण और जूनियर एनटीआर के दिखे जबरदस्त डांस मूव्स