1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film bachchan paandey trailer out

'बच्चन पांडे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार का दिखा खतरनाक अंदाज

bachchan paandey
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय गैंगस्टर के रोल में हैं। उनका लुक काफी खूंखार दिख है। 

 
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अरशद वारसी और संजय मिश्रा भी सरप्राइज की तरहे सामने आए हैं। दोनों फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं। 
 
3 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर को देखने के बाद इतना तो साफ है कि फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ काफी खून खराबा देखने को मिलने वाला है।
 
फिल्म में कृति सेनन एक महत्वाकांक्षी निर्देशक मायरा देवेकर की भूमिका में नजर आ रही हैं। जोए गैंगस्टर बच्चन पांडे के साथ एक बायोपिक फिल्म बनाने की तलाश में हैं। फिल्म में कृति का किरदार बच्चन पांडे द्वारा पकड़ लिया जाता है और‍ फिर कहानी में आगे जो होगा वह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
 
'बच्चन पांडे' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इससे पहले अक्षय और फरहाद साथ में फिल्म एंटरटेनमेंट, हाउसफुल 3 और हाउसफुल 4 में साथ काम कर चुके हैं। साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
अगला लेख
जय भानुशाली ने की डांस रियलिटी शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' सीजन 5 में वापसी