• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan pays emotional tribute to bappi lahiri
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (17:23 IST)

बप्पी लहरी के निधन से दुखी अमिताभ बच्चन, बोले- सब छोड़कर जा रहे हैं...

Bappi Lahiri
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार-सिंगर बप्पी लहरी का 15 फरवरी की रात निधन हो गया। बप्पी दा के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सेलेब्स उन्हें श्रद्धां‍जलि अर्पित कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी बप्पी लहरी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। 

 
अमिताभ ने अपने ब्लॉ़ग में लिखा, बप्पी लहरी के निधन से बहुत ज्यादा हैरान हूं और इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से सहमा हूं। उनके बनाए गाने हमेशा अमर रहेंगे। उन्हें संगीत के बारे में सबकुछ पता था और वो ये बखूबी जानते थे कि लोगों को पसंद क्या है? 
 
उन्होंने लिखा, मेरी फिल्मों के गीतों को रोचक बनाने वाले बप्पी दा के सारे गानों को आज की जनरेशन भी बड़े प्यार और चाव से सुनती है और आगे भी सुनती रहेगी। बप्पी दा असाधारण थे, वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। 
 
अमिताभ ने एक किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, एक बार वो और बप्पी दोनों लंदन से मुंबई लौट रहे थे लेकिन जब वो हीथ्रो एयरपोर्ट पर थे तो उन्होंने मुझसे कहा कि आपकी यह फिल्म बहुत सफल होगी और मैंने जो गाने दिए हैं इन्हें सालों तक याद किया जाएगा। वह सही थे... उनके घर पर, रिहर्सल्स में बहुत कुछ सीखने को मिला, धीरे-धीरे सभी छोड़कर चले जाते हैं।
 
बप्पी लहरी ने अपने 48 साल के करियर में 5,000 से ज्यादा गाने कंपोज किए और गाए थे। उन्होंने हिन्दी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसामी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया था।
 
ये भी पढ़ें
शिबानी दांडेकर संग महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे फरहान अख्तर, इस दिन खंडाला में लेंगे सात फेरे!