सम्बंधित जानकारी
- क्या सलमान खान की यह फिल्म कभी नहीं बनेगी?
- फिल्म नोटबुक में 6 बच्चों की भूमिका के लिए 200 से अधिक कश्मीरी बच्चों ने दिया था ऑडिशन
- सलमान खान ने अपनी दोस्त प्रीति जिंटा को दिया ये खास तोहफा, गुडइनफ भी हुए हैरान
- सलमान खान और भंसाली की फिल्म का नाम और हीरोइन हुई तय!
- जब एक ही होटल में डिनर करने पहुंचे अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा, जानिए फिर क्या हुआ
अक्षय कुमार का खुलासा, सलमान खान से पूछे बिना ईद पर सूर्यवंशी की रिलीज डेट की फाइनल!
रोहित शेट्टी की अपकमिंग कॉप ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी साल 2020 की ईद पर रिलीज होगी
कॉप ड्रामा फिल्मों के एक्सपर्ट डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। रोहित अब अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म भी कॉप ड्रामा होगी। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए रिलीज किया गया था।
इस पोस्टर में अक्षय कुमार खाकी वर्दी में एक्शन करते दिखाई दिए थे। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ अक्षय कुमार ने लिखा था, निर्देशक रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स से... ईद 2020 पर रिलीज होने जा रही सूर्यवंशी के लिए तैयार रहिए। इसके बाद इसको लेकर खूब चर्चा हुई कि हर साल ईद पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म रिलीज करते है।
लेकिन इस बार 2020 की ईद अक्षय कुमार ने अपने नाम कर ली है। अक्षय कुमार और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्में साथ में की है। पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए सलमान खान से बात की होगी और उनके बीच कोई समझौता हुआ होगा।
लेकिन अब अक्षय ने खुलासा किया है कि ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए उन्होंने सलमान से कोई बात नहीं की है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या उन्होंने ईद पर फिल्म रिलीज करने से पहले सलमान से बात की थी? तो अक्षय ने इस बात से इंकार कर दिया।
सलमान खान और अक्षय कुमार सालों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में मुझसे शादी करोगी और जानेमन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
