शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Ayurved, Body Servicing
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (14:13 IST)

14 दिन केरल के आश्रम में क्यों बिताए अक्षय कुमार ने?

14 दिन केरल के आश्रम में क्यों बिताए अक्षय कुमार ने? - Akshay Kumar, Ayurved, Body Servicing
एक के बाद एक सफल फिल्म दे रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में 14 दिन केरल के एक आश्रम में बिताए। वहां वे सफेद कुर्ता-पजामा पहने सात्विक भोजन खाते थे। मोबाइल, टीवी, इंटरनेट, ब्रांडेड कपड़े, शोर-शराबे से दूर। दरअसल इस आश्रम में आयुर्वेदिक इलाज होता है और अक्षय 'बॉडी सर्विसिंग' कराने गए थे। अक्षय अब बेहद हल्का और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। अक्षय का कहना है कि हम अंग्रेजी दवाइयों के पीछे भाग रहे हैं और योग तथा आयुर्वेदिक को भूला रहे हैं। इस आश्रम में अक्षय एकमात्र भारतीय थे बाकी सब विदेशी थे। और भी बहुत कुछ कहा अक्षय ने... देखिए वीडियो। 
 
ये भी पढ़ें
बदलापुर के बाद फिर डार्क कैरेक्टर में नजर आएंगे वरुण धवन