एक बार फिर नुपुर सेनन के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार, सुपरहिट सॉन्ग 'फिलहाल' का बनेगा सीक्वल
अक्षय कुमार और नुपूर सेनन का सुपरहिट गाने 'फिलहाल' ने धूम मचा दी। ये गाना युवा वर्ग को इतना पसंद आया कि इसने नए रिकॉर्ड तक बना दिए। अक्षय कुमार की पहली म्यूजिक वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। इस गाने में नुपूर सेनन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
अब अक्षय कुमार अपने चार्टबस्टर सॉन्ग 'फिलहाल' का अब दूसरा हिस्सा लेकर आने वाले हैं। इस गाने में भी उनके साथ नुपूर सेनन की जोड़ी होगी। 'फिलहाल' के दूसरे पार्ट की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी है।
The story continues with another melody... #FilhallPart2@NupurSanon @bpraak @AmmyVirk @yourjaani @arvinderkhaira @azeem2112 @VarunG0707 @_hypepr #desimelodies #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/V1fG9FRLDE
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 23, 2020
अक्षय ने फिलहाल पार्ट 2 का पोस्टर भी शेयर किया है। जिस पर लिखा है ‘The story continues’। वहीँ नुपूर सेनन ने भी इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल पार्ट 2 का फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'फिलहाल' के पहले पार्ट के गाने के लिरिक्स और कम्पोजर जानी हैं और डायरेक्ट अरविंद खैरा ने किया। सिंगर बी. प्राक ने इस गाने को गाया था। अरविंद खैरा ने भी इसकी जानकारी दी है और लिखा है, 'हर लव स्टोरी को दूसरे चांस की जरूरत होती है।'
गौरतलब है कि 'फिलहाल' के पहले पार्ट में दिखाया गया है कि अक्षय और नुपूर प्रेमी-प्रेमिका हैं लेकिन परिवार के दबाव में दोनों को बिछड़ना पड़ता है। दोनों अलग-अलग शादी करते हैं। लेकिन जब हॉस्पिटल के बेड पर एक डॉक्टर के रूप में अक्षय दोबारा नुपूर को देखते हैं तो वह फिर उन्हीं यादों में लौट जाते हैं।

