• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akira, Anurag Kashyap
Written By

'अकीरा' के लिये गर्व महसूस कर रहे हैं अनुराग

अकीरा
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार अनुराग कश्यप फिल्म 'अकीरा' के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। 'अकीरा' में अनुराग कश्यप ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम किया है। फिल्म में नशा करने वाले भ्रष्ट पुलिस वाले की अनुराग की भूमिका को सराहा जा रहा  है। अनुराग ने कुछ फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
एआर मुरुगादास की फिल्म 'अकीरा' में अनुराग ने भ्रष्ट पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। अनुराग ने फिल्म में अपना काम देख कर संतुष्टि जताते हुए सोनाक्षी और मुरुगादास को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया हैकि वह पहले तो इस फिल्म में काम करने से हिचक रहे थे लेकिन अब उन्हें अपने काम पर गर्व है।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ऐश्वर्या से माफी मांगना चाहते हैं इमरान हाशमी