Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Emraan Hashmi, Karan Johar

ऐश्वर्या से माफी मांगना चाहते हैं इमरान हाशमी

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी मांगना चाहते हैं। दो वर्ष पहले 'कॉफी विद करण' में इमरान ने ऐश्वर्या को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसको लेकर अब तक उनके बीच मतभेद होने की चर्चा है। 'कॉफी विद करण' में इमरान ने ऐश्वर्या को 'प्लास्टिक' कह दिया था।
मिलन लुथरिया की फिल्म 'बादशाहो' में अजय देवगन के अलावा इमरान भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐश्वर्या ने कथित तौर पर इस फिल्म में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि उनके ज्यादातर सीन इमरान के अपोजिट थे। ऐश्वर्या अब भी उस बात को भुला नहीं पाई हैं।
 
इमरान ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे नहीं पता कि फिल्म की लीडिंग लेडी के लिए किससे संपर्क किया गया था, लेकिन ये अतीत में जाने जैसा है। यह दो साल पहले की बात थी। यह टिप्पणी मजाक में की गई थी। मैं ऐश्वर्या का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और यदि मैं उनसे मिलूंगा तो निश्चित तौर पर उनसे माफी मांग लूंगा, क्योंकि इसमें कुछ भी व्यक्तिगत लेने जैसा नहीं था।"(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
एकता ने दिया झटका... अधर में लटकी सोनम की फिल्म