Daily Horoscope
✕

'छलांग' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन को याद आया अपना बचपन, कही यह बात

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (15:55 IST)
राजकुमार राव और नुसरत भरूचा जल्द ही अमेजन ओरिजिनल फिल्म 'छलांग' में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है जिसने अपनी अनूठी कहानी के लिए इंटरनेट की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है।

 
यह फिल्म उत्तरी भारत के एक स्कूल से पीटी मास्टर के एक प्रफुल्लित लेकिन प्रेरणादायक सफ़र के बारे में है। मोंटू (राजकुमार राव) एक विशिष्ट पीटी मास्टर है, जो उसके लिए बस एक नौकरी की तरह है। लेकिन जिंदगी में आए ट्विस्ट के कारण, परिस्थितियों ने मोंटू का सब कुछ दांव पर लगा दिया, जिसे वह प्यार करता है जिसमें नीलू (नुसरत भरुचा) भी शामिल है, तो मोंटू को वह काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो उसने कभी नहीं किया यानी पढ़ाना।
 
यह फिल्म अजय देगवन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय देवगन ने अपने बचपन से जुड़ी यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि मुझे स्पेशल मेमोरी याद नहीं है, लेकिन जब हम स्कूल जाते थे, तो हमारे पास ये सभी गैजेट नहीं थे, हमारे लिए, हमारा मनोरंजन फिजिकल था।
 
अजय देवगन ने कहा, जो मैं आज के बच्चों में मिस करता हूं, लेकिन मैं ऑउटडोर जाने के लिए लगातार उनके पीछे पड़ा रहता हूं ताकि वह अपने पीएसएस और उन सभी गैजेट्स पर खेलने के बजाय बाहर खेलें क्योंकि मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।

ALSO READ: जोरदार वापसी को तैयार शाहरुख खान, इस फिल्म में निभाएंगे डबल रोल!
 
उन्होंने कहा, 'फिजिकल एक्टिविटी ही केवल हमारा मनोरंजन था, इसलिए हमने इसका भरपूर आनंद लिया। अब, बच्चों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं इसलिए वे बहुत सी चीजें करते हैं। हमारे मनोरंजन की बात करे तो, हम खेल खेलते थे और यह किसी भी प्रकार का शारीरिक खेल हो सकता है, केवल क्रिकेट या फुटबॉल नहीं, बल्कि कुछ भी।
 
कई बार हमें अपने बड़ों से डांट भी खानी पड़ती थी लेकिन हमारे लिए यह सब मज़ेदार था और शायद यह सब हमारे बचपन के सबसे यादगार हिस्सों में से एक था। बस, अपने दोस्तों के साथ घूमना और अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिताना ही सब कुछ था।
 
बता दें कि फिल्म 'छलांग' हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है। इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरुचा के साथ सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख