सम्बंधित जानकारी
- Do You Know: शाहरुख खान के पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी मूवी चक दे इंडिया
- रणबीर कपूर ने जब किया था खुलासा- 15 साल की उम्र में खोई थी वर्जिनिटी
- सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव, कहा अब मेरे पास ज्यादा समय रहेगा
- कार्तिक आर्यन के कारण करण जौहर को लगी 20 करोड़ की चपत, जाह्नवी से भी पंगा!
- सलमान खान जब गर्लफ्रेंड के बेडरूम में रंगे हाथों पकड़े गए
अजय देवगन भी करेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू, बनेंगे अंडरकवर एजेंट
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनने वाली फिल्मों और शो से अब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को कोई परहेज नहीं है। शायद वे भी इस माध्यम की ताकत को जान गए हैं। अक्षय कुमार, रितिक रोशन, शाहिद कपूर जैसे स्टार्स को लेकर सीरिज और फिल्में प्लान की जा रही हैं। ताजा खबर अजय देवगन के बारे में हैं।
अजय देवगन को लेकर जल्दी ही एक सीरिज अनाउंस होने वाली है। इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। खबर है कि ब्रिटिश सीरिज 'लूथर' के हिंदी रिमेक में अजय देवगन दिखाई देंगे। चर्चा है कि यह सीरिज डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी। ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की देर है।
यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है जिसमें हीरोइन का भी मजबूत रोल है। इस रोल के लिए इलियाना डिक्रूज को चुना जा सकता है।
सीरिज का निर्देशन राजेश मापुस्कर करेंगे। इसके पहले वे 'फेरारी की सवारी' (2012) और वेंटिलेटर (2016) बना चुके हैं। अजय देवगन इस रीमेक में अंडर कवर के रूप में दिखाई देंगे जो अपराध की गुत्थियों को सुलझाएंगे।
