Daily Horoscope
✕

'दृश्यम 3' की सफलता के बीच अजय देवगन को झटका, जुहू वाले बंगले पर चला BMC का हथौड़ा!

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 (13:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इसी बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित अजय देवगन के बंगले के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया है। 
 
बीएमसी का दावा है कि बंगले में बिना जरूरी प्रशासनिक अनुमतियों के अवैध निर्माण और आंतरिक बदलाव किए जा रहे थे। नागरिक निकाय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई नागरिक नियमों के तहत की गई है। बीएमसी के के-वेस्ट वार्ड की टीम ने इस संबंध में सबसे पहले 10 सितंबर 2026 को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था।

ALSO READ: सलमान खान अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए नई पीढ़ी को करेंगे प्रेरित, मस्ती-मस्ती में देंगे अच्छी सीख
 
यह नोटिस मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत भेजा गया था। इसमें बंगले पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने और 24 घंटे के भीतर आवश्यक दस्तावेज व अनुमतियां प्रस्तुत करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था।
 
हालांकि, बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक नोटिस दिए जाने के बावजूद संपत्ति पर निर्माण कार्य रोका नहीं गया और काम बदस्तूर जारी रहा। इसके बाद नागरिक निकाय ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनधिकृत रूप से बनाए गए हिस्सों को गिराने का फैसला किया और अपनी टीम भेजकर डिमोलिशन ड्राइव को अंजाम दिया।
 
क्या था अवैध निर्माण और बीएमसी का आरोप?
बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कई आंतरिक और बाहरी बदलाव किए जा रहे थे, जिनके लिए नगर निगम से पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई थी। बंगले के लेआउट में बदलाव करते हुए विभाजन दीवारें खड़ी की जा रही थीं। खिड़कियों और अन्य ढांचों में बिना अनुमति फेरबदल किया जा रहा था।
 
एक तरफ प्रशासनिक कार्रवाई, दूसरी तरफ 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
दिलचस्प बात यह है कि यह प्रशासनिक कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अजय देवगन की बहुचर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तीसरा और अंतिम भाग 2 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख