1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Golmaal Again, Total Dhamaal

गोलमाल अगेन के बाद फिर अजय देवगन को बिना हीरोइन के चलाना होगा काम

अजय देवगन
अजय देवगन को आश्चर्य हो रहा होगा कि अब उनके अपोजिट फिल्म में हीरोइन ही नहीं रखी जा रही है। गोलमाल अगेन में अजय के अपोजिट कोई हीरोइन नहीं थी। परिणीति चोपड़ा के साथ उनके थोड़े सीन थे, लेकिन हीरोइन वाली बात नहीं थी। अब अजय एक और फिल्म में हीरोइन विहीन नजर आएंगे। 
 
धमाल, डबल धमाल के बाद अब टोटल धमाल बनाई जा रही है जिसमें अजय के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी नजर आएगी। साथ में कुछ कलाकार और होंगे। अजय के लिए हीरोइन की जगह ही नहीं बन रही है। 
 
यह बात सुन कर अजय थोड़े परेशान हो गए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इलियाना का नाम भी सुझाया, लेकिन फिल्म में जगह नहीं बन पाई। 
 
निर्देशक इंद्र कुमार ने संजय दत्त का हवाला दिया जिन्हें धमाल और डबल धमाल में हीरोइन नहीं मिली थी, इसलिए टोटल धमाल में भी अ‍जय के अपोजिट कोई लीडिंग लेडी नजर नहीं आएगी। इस तर्क के आगे अजय की नहीं चली। 
 
अगला लेख
ईद पर सलमान से टक्कर तो होकर रहेगी... पीछे हटने का सवाल ही नहीं