Hanuman Chalisa
✕

'मैदान' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (11:30 IST)
अजय देवगन की हाल ही में रिलीज फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अजय फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं।

ALSO READ: क्या इंडियन 2 में काम कर रहे हैं अनिल कपूर? एक्टर ने बचाई सच्चाई
अजय देवगन की अगली फिल्म भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित है। इस फिल्म का नाम 'मैदान' है। कुछ दिनों पहले अजय देवगन ने 'मैदान' का पोस्टर रिलीज किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था और सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक व ट्रेलर जल्द से जल्द रिलीज किए जाने की मांग की जाने लगी।
 
अब इस फिल्म फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। अजय देवगन ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'मैदान के लिए हो जाइए तैयार 27 नवंबर  2020।'  पोस्टर में अजय देवगन को कोच सैय्यद के लुक में देख सकते हैं। छोटे बाल और मूंछो के साथ वे काफी अच्छे लग रहे हैं।
 
फिल्म मैदान सत्य घटना पर आधारित है जिसका निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। सईद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में अजय देवगन निभाएंगे। सईद अब्दुल को मॉडर्न इंडियन फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख