1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditya roy kapur birthday actor worked as a vj before acting

aditya roy kapur birthday actor worked as a vj before acting

Aditya Roy Kapur Birthday
बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर 16 नंवबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कररहे हैं। आदित्य बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स में से एक है। उन्होंने फिल्म 'लंदन ड्रीम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन आदित्य को पहचान मिली 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' से। 
 
आदित्य रॉय कपूर स्कूल के दिनों में क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह क्रिकेट कोचिंग क्लासेस भी जाते थे। हालांकि, थोड़े दिन बाद उनका इसमें भी मन नहीं लगा। वहीं फिल्मों में कदम रखने से पहले आदित्य फेमस वीजे हुआ करते थे। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में बतौर वीजे अपना करियर शुरू किया था। 
 
साल 2008 में आदित्य ने वीजे की नौकरी छोड़ दी और फिल्मी दुनिया में करियर बनाने निकल पड़े। आदित्य एक फिल्मी परिवार से तालुक रखते हैं। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर फेमस निर्देशक है। वहीं उनके दूसरे भाई कुणाल भी एक्टर हैं।
 
आदित्य रॉय कपूर अपने करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाले हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दिशा पाटनी के पिता हुए धोखाधड़ी के शिकार, सरकारी आयोग में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगे इतने लाख रुपए