Hanuman Chalisa
✕

Adipurush Trailer: नया ट्रेलर रिलीज, दृश्यों को किया नॉर्मल लेकिन वॉव फैक्टर नदारद

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (14:20 IST)
Adipurush Trailer: कुछ महीनों पहले प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देख जनता-जनार्दन भड़क गई थी। राम, हनुमान को जिस तरह से पेश किया गया था उससे लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंची। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के ट्रेलर के खिलाफ जहर उगला गया। इससे घबरा कर फिल्म के प्रोड्यूसर ने अपनी की रिलीज 6 महीने आगे बढ़ा दी। 
 
प्रोड्यूसर की ओर से कहा गया कि वे फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं और सुधार के साथ फिल्म को रिलीज करेंगे इसलिए इसे प्रदर्शित करने की तारीख बढ़ा दी गई है। 
 
 
16 जून को फिल्म रिलीज हो रही है और ट्रेलर फिर रिलीज किया गया है। नए ट्रेलर में वो सब हटा दिया गया है जिसको लेकर आलोचना की गई थी। वीडियो गेम्स जैसे वीएफएक्स हटा दिए गए हैं और दृश्यों को सामान्य किया गया है। हालांकि वॉव फैक्टर जैसी बात नजर नहीं आ रही है। ट्रेलर बहुत संभल कर बनाया गया है और सुरक्षित खेला गया दांव साफ नजर आ रहा है। रावण को सिर्फ आखिर में दिखाया गया है और वो भी पूरा चेहरा नहीं, क्योंकि रावण के लुक की भी आलोचना हुई थी। 
 
फिल्म से जुड़े लोग सांस थामे अब दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं। आपका क्या कहना है? 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख