1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. adipurush new song jai shri ram creates record on youtube

'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज

movie adipurush
jai shri ram song: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद 'आदिपुरुष' का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। 

 
इस गाने को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयायलम भाषा में रिलीज किया गया है। यह गाना रोंगटे खड़े कर देने वाला इस गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने का संगीत अजय-अतुल ने दिया है। 'जय श्री राम' गाने का विजुअल्स भी काफी दमदार है। 
 
'जय श्री राम' गाने के बोल और म्यूजिक ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने ने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। खबरों के अनुसार 'जय श्री राम' गाने को 24 घंटे में 26,291,237 व्यूज और 484,186 लाइक्स मिले। 
 
बता दें ‍कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास-कृति सेनन के अलावा सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त गजानन नागे नजर आएंगे। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है। जिसमें प्रभास मर्यादा पुरूषोत्तम राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग हुई शुरू