Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस की चपेट में आईं एक्ट्रेस दिशा परमार, बोलीं- पॉजिटिव रहना कभी इतना खराब नहीं लगता था...

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (14:54 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। फिल्मों और टीवी के कई कलाकार भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की है।

 
वो अपना सा और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबके दिल में जगह बना चुकी दिशा अब कोरोना से लड़ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कहा जाता है कि गलत वक्त के लिए कभी कोई सही वक्त नहीं होता। पॉजिटिव रहना कभी इतना खराब नहीं लगता था।'
 
 

कुछ दिनों पहले ही दिशा की मम्मी को भी कोरोना हो गया था। उन्होंने कहा, '10 दिन पहले मेरी मम्मी को कोरोना हो गया था। अभी वह ठीक हैं और उन्हें आराम हो रहा है। लेकिन कल मुझे अपना कोरोना टेस्ट करवाना पड़ा क्योंकि मुझमें लक्षण नज़र आने लगे थे।'
 
दिशा ने कहा, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन लक्षण कुछ खास नजर नहीं आ रहे। बस गले में थोड़ी खराश है और थकान सी महसूस हो रही है। हम मां के मेडिकल ट्रीटमेंट को फॉलो कर रहे थे और तभी मुझे भी कोरोना हो गया।
 
दिशा परमार और उनकी मम्मी घर पर ही क्वारंटीन है। दिशा ने कहा, हम सभी गाइडलाइन्स फॉलो कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाऊंगी। और यह भी उम्मीद है कि यह महामारी भी जल्द खत्म हो जाएगी। बीते कुछ महीने पूरे देश के लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे हैं। पहले लॉकडाउन हो गया और अब जब सब खुल गया है तो केस बढ़ते ही जा रहे हैं।
 
बता दें कि दिशा परमार के अलावा बॉलीवुड और टीवी जगत के ऐसे कई सितारे हैं। जिनमें कोरोना पाया गया है, जिसमें हिमानी शिवपूरी, किरण कुमार, कनिका कपूर, करम राजपाल, हिमांशु सोनी, राजेश कुमार, हिमांश कोहली, जरीना वहाब जैसे कई लोगों के नाम शामिल हैं।
 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख