1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Actor Shreyas Talpade suffers heart attack undergoes angioplasty

47 साल की उम्र में श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

Bollywood actor heart attack
Shreyas Talpade suffers heart attack: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 47 साल के एक्टर की डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की है। बताया जा रहा है कि श्रेयस तलपड़े की सर्जरी सक्सेसफुल रही है।
 
अस्पताल से जारी हेल्थ अपडेट के अनुसार श्रेयस तलपड़े को गुरुवार शाम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 10 बजे के करीब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है। उनकी कंडीशन स्टेबल है। कुछ दिनों में वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
 
खबरों के अनुसार 'वेलकम 3' की शूटिंग से लौटने के बाद बेचैनी की शिकायत के बाद उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले गईं। हालांकि, वह रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 
 
बीते दिन अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में श्रेयस तलपड़े भी मस्ती करते नजर आ रहे थे। उन्होंने फिल्म के कुछ सीन भी शूट किए जिनमें थोड़ा एक्शन था। किसी को भनक नहीं थी कि अगले ही पल श्रेयर के साथ कुछ ऐसा हो जाएगा। 

श्रेयस तलपड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों और टीवी शोज से की थी। उन्होंने 2000 में मराठी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। श्रेयस ने साल 2005 में फिल्म 'इकबाल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
 
श्रेयस तलपड़े अपना सपना मनी मनी, ओम शांति ओम, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, हाउसफुल 2 और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह जल्द ही वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पंजाब में ऑनर किलिंग की सच्ची कहानी पर आधारित है 'डियर जस्सी'