1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actor satinder kumar khosla aka birbal passed away

फिल्म 'शोले' के एक्टर बीरबल का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | actor satinder kumar khosla aka birbal passed away

Sholay actor passes away
Photo credit : Twitter
Satinder Kumar Khosla Dead: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन हो गया है। एक्टर ने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सतिंदर ने हिंदी के अलावा पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में भी काम किया था।
 
सतिंदर को अपने असल नाम से ज्यादा बीरबल के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उनका स्टेज नाम बीरबल था। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। बीरबल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
सतिंदर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के भी सदस्य रह चुके है। उन्होंने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। सतिंदर ने अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म शोले में भी काम किया था। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में हास्य रोल निभाए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
3000 लड़कियों में से 'परदेस' के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी, सुभाष घई ने बदला था एक्ट्रेस का नाम