1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Actor And Bodybuilder Varinder Singh Ghuman passes away due to heart attack

फेमस बॉडी-बिल्डर-एक्टर वरिंदर सिंह घुमन का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Famous bodybuilder passes away
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। पेशेवर बॉडी-बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुमन का निधन हो गया है। वरिंदर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। 53 वर्षीय वरिंदर की अचानक मौत से पंजाबी और हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
खबरों के अनुसार वरिंदर सिंह घुमन बाइसेप्स में आई चोट के इलाज के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनकी एक मामूली सर्जरी होनी थी। डॉक्टरों के अनुसार यह एक रूटीन ट्रीटमेंट था और जल्दही उन्हें छुट्टी मिलनी थी। लेकिन इलाज के दौरना अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया। 
 
डॉक्टरों ने वरिंदर को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान चली गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि मामूली सी सर्जरी के लिए भर्ती हुए एक्टर का अचानक निधन हो जाएगा। वरिंदर जालंधर के मॉडल टाउन में रहते थे और वहीं उनका एक जिम भी था।
 
वरिंदर सिंह घुमन ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। साथ ही मिस्टर एशिया पैजंट में दूसरा स्थान हासिल किया था। वरिंद 2023 में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 2014 में रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन्स और 2019 में मरजावां जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। 
 
वरिंदर सिंह घुमन अर्नोल्ड क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने थे। उन्हें 'द हीमैन ऑफ इंडिया' कहा जाता था। वे वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर के रूप में पूरे देश में फेमस थे और फिटनेस और वेगन डाइट को बढ़ावा देते थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली फिल्म