1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abhishek bachchan sold his luxury apartment

अभिषेक बच्चन ने इतने करोड़ में बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट!

abhishek bachchan
इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स नए घर खरीद रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने अपना एक घर बेच दिया है। खबरों के अनुसार अभिषेक ने हाल ही में मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट करोड़ो की कीमत में बेचा है।

 
बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन ने मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित लग्जरी ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स में अपना लग्जरी अपार्टमेंट 45.75 करोड़ रुपए में बेचा है। बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य इस अपार्टमेंट में नहीं रहता था। 
 
अभिषेक बच्चन कर अपार्टमेंट बिल्डिंग के 37वें फ्लोर पर था, जिसे उन्होंने साल 2014 में खरीदा था। इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट हैं। 
 
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आए थे। वह जल्द ही निमरत कौर के साथ फिल्म 'दसवीं' और चित्रांगदा सेन के साथ फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं।
 
अगला लेख
कोई टच-अप नहीं, कोई फोटोशॉप नहीं, अपनी तस्वीरों को नेचुरल रखती हैं विद्या बालन