कोरोनावायरस की वजह से देश में लगाए गए लॉकडाउन के बाद गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक करने की प्रक्रिया के पांचवे चरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अनलॉक 5 के अंतर्गत, एक अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्स को खोलने की भी इजाजत दे दी गई है।
इस बात को लेकर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी खुशी जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने इसे हफ्ते की बेस्ट न्यूज भी बताया है। अनलॉकड 5 को लेकर किया गया अभिषेक बच्चन का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।


वहीं एक यूजर ने अभिषेक के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, केवल अपने पैसों की चिंता है। ये कोई मायने नहीं रखता कि इसके वजह से कितने लोग मर जाएंगे। यूजर के इस कमेंट का अभिषेक बच्चन ने भी जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया।
अभिषेक बच्चन ने लिखा, हां पैसा जरूरी है। सभी के लिए है यह। लेकिन मैं अपने उन लाखों भाई-बहनों के बारे में भी सोच रहा हूं जो हमारी इंडस्ट्री में काम करते हैं और यहां पैसे कमाते हैं। सिनेमा को टर्नस्टाइल के साथ फिर से शुरू किया जा रहा है।