सम्बंधित जानकारी
- ड्रग्स केस में चौंकाने वाला दावा, शाहरुख खान के घर ड्रग्स लेकर जाते थे अर्जुन रामपाल!
- कोरोना महामारी के बीच दोबारा शूटिंग शुरू होने से खुश वाणी कपूर, इन्हें दिया आउटडोर शूट को सुरक्षित बनाने का श्रेय
- बिग बॉस 14 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट राधे मां, एक हफ्ते घर में रहने के लिए मिलेगी इतनी मोटी रकम!
- अजय देवगन की यह इच्छा जो अब कभी पूरी नहीं हो सकेगी, आखिर क्यों
- मौनी रॉय ने गलती से राजनाथ सिंह को टैग किया ट्वीट, यूजर्स ने यूं लिए मजे
अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' का पोस्टर आया सामने, इन दिन रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इस तरह यह पेंडेमिक के दौरान शूटिंग शुरू करने के बाद खत्म करने वाली यह पहली फिल्म बन चुकी है। अब अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
पोस्टर में अक्षय कुमार सूट-बूट पहने डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अकेले हम बहुत थोड़ा कर पाते हैं और साथ मिलकर बहुत ज्यादा। यह टीमवर्क है और मैं इसके हर एक मेंबर का धन्यवाद देता हूं। बैल बॉटम की शूटिंग पूरी हुई। ये रहा नया पोस्टर।'
Alone we can do so little, together we can do so much. Its teamwork and I am grateful to each and every member of the cast and crew. #BellBottomCompleted. Here’s the poster
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 1, 2020
.@Vaaniofficial @humasqureshi @LaraDutta @vashubhagnani @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani pic.twitter.com/Wyf08FMcen
पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज होगी। 1980 के दशक में सेट इस फिल्म की कहानी में थ्रिलर और एक्शन के साथ अक्षय अपने किरदार में लाजवाब दिखाई देने वाले हैं' इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी ने निर्देशित किया है।
फिल्म में अक्षय के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी ने भी अभिनय किया है। यह कन्नड़ फिल्म बेल बॉटम का रीमेक है, जिसका निर्देशन जयतीर्थ ने किया था। इस फिल्म में भी 80 के दशक को दिखाया गया था और कहानी उसी दौर पर आधारित थी।
