• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Abhishek Bachchan, Manmarziyaan, Taapsee Pannu, Anurag Kashyap
Written By

दो साल बाद कैमरा फेस करने को लेकर अभिषेक बच्चन को हुई घबराहट

दो साल बाद कैमरा फेस करने को लेकर अभिषेक बच्चन को हुई घबराहट - Abhishek Bachchan, Manmarziyaan, Taapsee Pannu, Anurag Kashyap
जहां अमिताभ बच्चन को अब तक फिल्मों की कोई कमी नहीं रही, वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन लंबे समय के लिए स्क्रीन पर से गायब हो जाते हैं। वे पिछली बार 2016 में फिल्म 'हाउसफुल 3' में नज़र आए थे जो कि एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी। हालांकि उनके फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। 
अभिषेक बच्चन करीब 2 साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। वे फिल्म 'मनमर्ज़ियां' में नज़र आएंगे। इसके लिए उनका लुक टेस्ट और शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा दो साल बाद मैंने कैमरा फेस किया। एक नई यात्रा, एक नई फिल्म आज शुरू हुई। आपकी दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है। 
 
फिल्म मनमर्ज़ियां को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके प्रोड्यूसर आनंद एक राय हैं। फिल्म में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी लीड रोल में होंगे। इसके पहले खबर थी कि आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर इस फिल्म में हो सकते हैं। 
 
अनुराग कश्यप इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं। साथ ही अभिषेक की भी खुशी देखी जा सकती है। उन्होंने फिल्म का अपना लुक टेस्ट का एक वीडियो भी कुछ समय पहले अपलोड किया था। तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नज़र आएगी। 
ये भी पढ़ें
श्रीदेवी के बिना यह फिल्म नहीं बनाएंगे करण जौहर!