अभिषेक बच्चन को ट्रोलर्स ने कहा 'नेपोकिड', एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कई बार उन्हें ट्रोल्स भी किया जाता है, लेकिन अभिषेक बच्चन इनको जवाब देना बखूबी जानते हैं।
हाल ही में अभिषेक बच्चन को एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। इस पर अभिषेक चुप रहने के बजाय करारा जवाब देकर ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। दरअसल, यूजर ने उन्हें नेपोकिड कहा था जिस पर अभिषेक भड़क गए और मुंहतोड़ जवाब दिया।
Ok. but bro “nepokid”????
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 4, 2020
I’m 44 hardly a kid. Think before you type.... PLEASE!!!
यूजर ने ट्वीट किया, 'कोई तुम्हारी फिल्म नहीं देखेगा नेपोकिड।' इस पर जवाब देते हुए अभिषेक ने ट्वीट किया, 'ओके ब्रो नेपोकिड? मैं 44 का हूं तो किड कैसे हुआ। लिखने से पहले पहले सोचा करो प्लीज।'
Speak to your elders with some respect then!!! Ab uncle bana diya to lihaaz bhi karo. And a polite reminder, you too are somebody’s baby. In case you didn’t know. Take care, bye.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 4, 2020
इसके बाद फिर यूजर ने अभिषेक से कहा, 'आप एबी के बेबी हो नेपोअंकल।' इस पर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ऐसा है तो अपने बड़ों से सम्मान के साथ बात किया करो। अब अंकल बना लिया है तो लिहाज भी करो। वैसे याद दिला दूं आप भी किसी के बेबी हो।'
बता दें कि कोरोना से जंग जीतने के अभिषेक बच्चन दौबारा काम पर लौट चुके हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

