1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aashrma3 gets 100 million views in just 32 hours

आश्रम 3 ने मचाई धूम, 32 घंटे में 100 मिलियन व्यूज

Aashram 3
बॉबी देओल अभिनीत वेबसीरिज आश्रम 3 को फैंस ने हाथों-हाथ लिया। 3 जून से एमएक्स प्लयेर पर स्ट्रीमिंग हुई इस सीरिज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। जैसे ही यह सीरिज आई इसने धूम मचा दी। 
मात्र 32 घंटे में इसे 100 मिलियन व्यूज मिल गए और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस सीरिज के पहले दो सीजन भी ब्लॉकबस्टर रहे थे और अब तीसरे सीज़न भी खूब पसंद किया जा रहा है। 
आश्रम में लीड रोल निभा रहे बॉबी देओल ने बताया है कि इस सीरिज का चौथा सीज़न भी आएगा। प्रकाश झा द्वारा निर्मित आश्रम 3 में इस बार हॉट एक्ट्रेस ईशा देओल भी नजर आई हैं। 
अगला लेख
धर्मेन्द्र के स्वास्थ्य को लेकर बॉबी देओल ने कही बड़ी बात