1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan tests covid 19 positive actor in home quarantine

कोरोनावायरस की चपेट में आए आमिर खान, खुद को किया होम क्वारंटीन

Coronavirus
देश में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कोरोना का शिकार हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आमिर खान होम क्वारंटीन हो गए हैं। 
 

खबरों के अनुसार आमिर के स्पोक्सपर्सन ने बताया, मिस्टर आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वो ठीक हैं।
 
उन्होंने कहा, जो भी कुछ बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करना चाहिए और सारे रूल्स फॉलो करने चाहिए। आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया।
आमिर खान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने से फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। हर कोई अपने पसंदीदी सितारे के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने लगा है।
 
आमिर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। आमिर को फैंस काफी दिनों से पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। ठग्स ऑप हिंदुस्तान के बाद से ही आमिर को फैंस ने पर्दे पर नहीं देखा है।
 
आमिर से पहले कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनको कोरोना हो गया है, जिसके बाद पूरी भूल भुलैया टीम का टेस्ट करवाया गया है। इससे पहले एक्टर रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
 
अगला लेख
रश्मिका मंदाना के हाथ लगी एक और बॉलीवुड फिल्म, 'मिशन मंजनू' के बाद शुरू करेंगी शूटिंग!