1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. aamir khan excited to laal singh chaddha music

लाल सिंह चड्ढा के संगीत से खुश आमिर खान, अपने दोस्तों को चाहते हैं सुनाना

Aamir Khan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो इंटरनेट पर रिलीज किया था।


इस लोगो के रिलीज के साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक को भी सुना जा सकता है। फैंस का मानना है कि इस फिल्म का ग्रैंड म्यूजिक हो सकता है। 
 
बताया जा रहा है कि संगीतकार प्रीतम और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य फिल्म के म्यूजिक के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आमिर ने भी अपनी फिल्म के म्यूजिक को सुना है और वे इस म्यूजिक से काफी खुश हैं और उन्होंने इसे लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। 
 
वह इस फिल्म के म्यूजिक को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वे अब इसे अपने दोस्तों को सुनाना चाहते हैं।
 
लाल सिंह चड्डा में आमिर के अलावा करीना कपूर और साउथ एक्टर विजय नजर आ सकते हैं। आमिर की यह फिल्म ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म अगले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
अगला लेख
करीना कपूर बोलीं- युवा पीढ़ी के कलाकारों से तुलना गलत