शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. petition filed in the delhi high court on the ajay devgn film tanhaji the unsung warrior
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (12:43 IST)

अजय देवगन की 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' विवादों में फंसी, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर

अजय देवगन की 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' विवादों में फंसी, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर - petition filed in the delhi high court on the ajay devgn film tanhaji the unsung warrior
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई।

 
अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्देशक ने तानाजी मालुसरे के असली वंश को नहीं दिखाया गया है। 
दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसंबर का दिन तय किया गया है। ब ता दें कि 17वीं शताब्दी पर बनी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मालसुरे की जिंदगी पर आधारित है। 
 
अजय देवगन फिल्‍म में तानाजी का किरदार निभाएंगे। काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाएंगी। वहीं सैफ अली खान विलेन उदयभान राठौड़ के किरदार में हैं।
 
इसके अलावा फिल्म में शिवाजी महाराज के रोल में शरद केलकर, जीजामाता के रोल में पद्मावती राव नजर आएंगी। यह फिल्‍म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका : लोटपोट हो जाएंगे एक बार जरूर पढ़ें