1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 67th national film awards winners list

67th National Film Awards : सुशांत‍ सिंह राजपूत की 'छिछोरे' बनी बेस्ट हिन्दी फिल्म, कंगना को मिला यह अवॉर्ड

National Film Award 67
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन 22 मार्च को हुआ। इस इवेंट को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया, जहां पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। ये समारोह इससे पहले कोरोना महामारी के कारण टाला जा चुका है। 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। 

 
पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी। इसके लिए जो क्राइटेरिया रखा गया है उसमें जिन फिल्में सीबीएफसी द्वारा 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक सर्टिफाइड किया गया है, उनकी ही एंट्री पुरस्कार वितरण के लिए की गई है। देखिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता की लिस्ट-
 
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट - सिक्किम
 
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा - अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा बाय संजय सूरी
 
बेस्ट फिल्म क्रिटिक - सोहिनी चट्टोपाध्याय
 
फीचर फिल्म्स
 
स्पेशल मेंशन - बिरयानी (मलयालम), Jonaki Porua (असामी), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
 
बेस्ट तुलु फिल्म - पिंजारा 
 
बेस्ट पनिया फिल्म - केंजीरा 
 
बेस्ट मिशिंग फिल्म - अनु रुवाद 
 
बेस्ट खासी फिल्म - लेवदह 
 
बेस्ट हरयाणवी फिल्म - छोरियां छोरों से कम नहीं 
 
बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म - भुलान थे माजे 
 
बेस्ट तेलुगु फिल्म - जर्सी 
 
बेस्ट तमिल फिल्म - असुरन 
 
बेस्ट हिंदी फिल्म - छिछोरे
 
बेस्ट एक्टर - मनोज बाजपेयी (भोसले) और धनुष (असुरन)
 
बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौट (मणिकर्णिका और पंगा)
अगला लेख
इन दिन से 'हीरोपंती 2' की शूटिंग शुरू करेंगे टाइगर श्रॉफ