धर्मेंद्र के भाई अजीत देओल का निधन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का यहां निधन हो गया।
ajit deol
अभिनेता-निर्देशक अजीत देओल कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें मुख्य रूप से ‘खोटे सिक्के’ (1974), ‘मेहरबानी’ (1982) और ‘बरसात’ (1995) जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह नौ बजे यहां उपनगर जुहू स्थित पवन हंस में किया गया। (भाषा)
