1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मुलाकात
  4. kabir bedi reveals perveen babi open marriage son death

परवीन बाबी की 'ना' से बेटे की मौत तक: कबीर बेदी ने खोली अपनी ज़िंदगी की हर परत

Kabir Bedi
अभिनेता कबीर बेदी ने Filmfare के शो In The Ring में अपने जीवन के सबसे भावुक और निजी पहलुओं पर खुलकर बात की। परवीन बाबी से रिश्ता, ओपन मैरिज, बेटे की मौत, ओशो की विचारधारा और करियर की चुनौतियों समेत हर अनुभव पर ईमानदारी से बोले।
 
परवीन बाबी की मानसिक स्थिति पर बोले कबीर
कबीर बेदी ने अपनी पूर्व प्रेमिका परवीन बाबी को याद करते हुए कहा, "परवीन ने कभी अपनी मानसिक बीमारी को स्वीकार नहीं किया। वह अपने करियर के चरम पर थीं और उन्हें डर था कि अगर सच सामने आया तो उनका स्टारडम खत्म हो जाएगा।"
उन्होंने बताया कि अमर अकबर एंथनी की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट को परवीन की स्थिति का नज़दीक से अनुभव हुआ था।
 
ओपन मैरिज और निजी संबंधों की सच्चाई
कबीर बेदी ने खुद के निजी संबंधों पर भी खुलकर बात की। "कई बार मैंने महिलाओं के चुनाव में लापरवाही की, लेकिन मेरे सभी गहरे रिश्ते वन नाइट स्टैंड नहीं थे। मैंने अपने हर फैसले की जिम्मेदारी ली है," उन्होंने कहा। यह बयान उनके और प्रोतिमा बेदी के ओपन मैरिज को लेकर भी संकेत देता है।
 
बेटे सिद्धार्थ की मौत और बेटी पूजा से रिश्ता
उन्होंने अपने बेटे सिद्धार्थ की मौत को जिंदगी का सबसे बड़ा आघात बताया। "प्रोतिमा और मुझे पूजा और सिद्धार्थ जैसे दो खूबसूरत बच्चे मिले। पूजा के साथ रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, कुछ गलतफहमियां भी रहीं, लेकिन अब वह अपनी आवाज़ और पहचान बना चुकी है और मैं उसका सम्मान करता हूं" उन्होंने कहा।
 
ओशो की विचारधारा से गहरा जुड़ाव
अपनी आध्यात्मिक सोच पर बात करते हुए कबीर ने कहा- "मुझे ओशो की विचारधारा से बहुत जुड़ाव महसूस हुआ। विनोद खन्ना ने मुझे उनसे मिलवाया था। मुझे यह धारणा कभी पसंद नहीं आई कि ओशो का अनुयायी बनने के लिए सफेद चोगा पहनना ज़रूरी है।"
 
रेखा, डिंपल, ज़ीनत और परवीन के साथ यादगार सफर
अपने करियर की बात करते हुए कबीर बेदी ने कहा, "रेकॉर्ड के लिए कहूं तो रेखा, डिंपल, ज़ीनत, परवीन – सभी अपनी जगह मजबूत महिलाएं थीं। रेखा के साथ 'खून भरी मांग' की शूटिंग खास रही। मैं उस वक्त हवाई में 'मैग्नम PI' की शूटिंग कर रहा था, जब राकेश रोशन ने फोन पर फिल्म ऑफर की।"
 
ग्लोबल स्टारडम का अनुभव
कबीर बेदी ने अपनी इंटरनेशनल यात्रा को भी साझा किया, Sandokan में उनका रोल, Octopussy में जेम्स बॉन्ड के साथ काम और बॉलीवुड में Taj Mahal जैसी फिल्मों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।
 
यह इंटरव्यू केवल एक अभिनेता की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की आत्मकथा है, जिसने प्यार, नुकसान, पहचान, और आत्म-मंथन का हर रंग जिया है। कबीर बेदी ने जो जिंदगी जी है, वह किसी फिल्म से कम नहीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कर दी थी धर्म विशेष पर टिप्पणी