1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Sushant Singh Rajput Property and Net worth with stylish bikes and cars

शिव भक्त सुशांत सिंह राजपूत महंगी चीजों के थे शौकीन, जानिए उनके पास कितना था पैसा

Sushant Singh Rajput death anniversary
Sushant Singh Rajput death anniversary: 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का अचानक यूं चला जाना सभी को चौंका गया था। वे एक अच्छे अभिनेता थे और फिल्म इंडस्ट्री में उनका संघर्ष जारी था। उनकी फिल्में अच्‍छी या बुरी हो सकती है, लेकिन उनके अभिनय के बारे में यह नहीं कहा जा सकता। छोटे से करियर में उन्होंने छाप छोड़ी थी। 
 
ग्यारह फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था और एक फिल्म में मेहमान कलाकार के रूप में नजर आए थे। औसतन उन्होंने पांच से सात करोड़ रुपये प्रति फिल्म मिले। एक अनुमान के अनुसार उनके पास कुल 60 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति थी। 
 
शिव भक्त 
सुशांत शिव भक्त थे। अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट से यह बात झलका करती थी। ऊं शब्द और उसकी ध्वनि के बारे में भी वे अक्सर बातें करते थे। 
 
महंगा टेलीस्कोप 
सुशांत को चांद, तारे, सूरज, ब्रह्माण्ड के बारे में बात करना पसंद था। वे इनके प्रति बहुत आकर्षित भी थे। सुशांत ने एक महंगा टेलीस्कोप Meade 14″ LX600 भी खरीदा था जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बताया था। उन्होंने इसे दुनिया का मोस्ट एडवांस्ड टेलिस्कोप बताया और कहा कि वे इससे सेटर्न की रिंग्स देखेंगे।
 
चांद पर जमीन 
 वे एकमात्र भारतीय थे जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी। शाहरुख खान के पास भी चांद पर जमीन है, लेकिन उन्हें गिफ्ट में मिली हैं। 
 
महंगी कार और बाइक 
बाइक और कार के भी वे शौकीन रहे। उनके पास महंगी और स्टाइलिश बाइक BMW K 1300 R थी। लक्ज़री स्पोर्ट्स कार में Maserati Quattroporte और Land Rover Range Rover SUV भी थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
29 साल से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं शेरा, इतनी है सैलरी