shradh paksha
✕

सैयारा का बॉक्स ऑफिस तूफान क्या सन ऑफ सरदार 2 पर पड़ेगा भारी, है अजय देवगन की फिल्म के सामने कठिन चुनौती

Updated: सोमवार, 28 जुलाई 2025 (18:00 IST)
1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के निर्माताओं के लिए चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं। यह फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 18 जुलाई को रिलीज हुई 'सैयारा' के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन ने मेकर्स को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया। 'सैयारा' ने पहले शो से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना शुरू कर दिया था, जिसके चलते 'सन ऑफ सरदार 2' को एक सप्ताह आगे खिसका दिया गया ताकि उसे पर्याप्त शो और दर्शक मिल सकें।
 
'सैयारा' का बेजोड़ प्रदर्शन जारी
'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, वह अप्रत्याशित है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। महज 10 दिनों में 250.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता को दर्शाता है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के दूसरे शनिवार का कलेक्शन पहले शनिवार से भी बेहतर रहा, जो दर्शकों के बीच इसकी मजबूत पकड़ का प्रमाण है। बेशक, तीसरे सप्ताह में 'सैयारा' की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है, लेकिन इसके बावजूद यह 'सन ऑफ सरदार 2' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या 'सन ऑफ सरदार 2' को आगे बढ़ाने का फैसला उसके लिए सही साबित होगा?
 
'सन ऑफ सरदार 2' को क्रेज की कमी
'सैयारा' के तूफान के बीच 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर दर्शकों में अब तक कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिला है। फिल्म का पहला ट्रेलर दर्शकों को उतना पसंद नहीं आया, और भले ही दूसरा ट्रेलर दमदार था, लेकिन 'सैयारा' के शोर में उस पर किसी का ध्यान नहीं गया। यह स्थिति 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए चिंताजनक है, खासकर जब उसे एक ऐसी फिल्म से मुकाबला करना है जो पहले से ही दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
 
स्टार पावर भी क्या पड़ेगा फीका?
'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन सहित कई जाने-माने कलाकार हैं। अजय देवगन की पिछली फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और हिट साबित हुई थी। इसके बावजूद, 'सैयारा' का सामना करना 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। 'सैयारा' का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है और इस मजबूत पकड़ को तोड़ना अजय देवगन की फिल्म के लिए आसान नहीं होगा।
 
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, 'सन ऑफ सरदार 2' के निर्माताओं के लिए यह विचारणीय प्रश्न है कि क्या फिल्म की रिलीज को और आगे बढ़ाना बेहतर होगा? 'सैयारा' की लगातार सफलता और 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रति दर्शकों के कम उत्साह को देखते हुए, बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। हालांकि अब फिल्म को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन और उनकी टीम इस चुनौती से कैसे निपटती है और क्या 'सन ऑफ सरदार 2' उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी। फिलहाल तो लग रहा है कि सैयारा तीसरे सप्ताह में भी सन ऑफ सरदार 2 के पहले सप्ताह पर भारी पड़ेगी। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख